फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: फसल बीमा योजना में 68.98 लाख के गबन में 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भूमिहीनों सहित 35 किसानों के खाते में 68.98 लाख रुपये का भुगतान कर गबन कर लिया गया। जांच में नौ बैंकाें के शाखा प्रबंधक व बीमा कंपनी के तीन कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई। उपनिदेशक कृषि ने जांच में दोषी पाए गए सभी 12 जिम्मेदारों के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपट्टी निवासी 15 किसानों के खाते में 24,89,332 रुपये, गांव गुड़ेरा में सात किसानों के खाते में 18,37,825 रुपये व जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर के 13 किसानों के खातों में 25,71,610 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें