फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: चार तंबाकू व्यापारियों के यहां डीआरआई टीमों का छापा, मचा हड़कंप

Sat, 15 Oct 2022 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हनी अग्रवाल के आवास के बाहर डीआरआई के छापे के दौरान लगा केंद्रीय रिजर्व बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के मोहल्ला रेलवे रोड निवासी तंबाकू व्यापारी हनी अग्रवाल, अशोक मौर्य, पटवन गली निवासी अंकुर अग्रवाल के आवास व कस्बा कंपिल में समाजसेवी व तंबाकू कारोबारी पुखराज डागा के प्रबंधकत्व वाले जैन श्वेतांबर मंदिर परिसर स्थित आवास पर डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापा मारा है।

विज्ञापन


टीम के साथ आए फोर्स ने मुख्य गेट बंद कर लिया और स्थानीय पुलिस को भी अंदर नहीं जाने दिया। पुखराज डागा के सभी कर्मचारियों व मंदिर के सेवकों के मोबाइल टीम ने जमा करा लिए हैं। पुखराज डागा बाहर गए हुए थे। उन्हें फोन कर मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें