फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: तंबाकू कारोबारी के आवास पर डीजीजीआई का छापा, कार्रवाई से हड़कंप

Wed, 07 Oct 2026 05:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तंबाकू कारोबारी के आवास पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीजीजीआई लखनऊ की टीम ने बुधवार शाम कायमगंज गांव गऊ टोला स्थित तंबाकू फर्म रीता ट्रेडर्स के कारोबारी के आवास पर छापा मारा। दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंची टीम सीधे आवास के अंदर चली गई। टीम कारोबार से जुड़े अभिलेखों का मिलान और जांच कर रही है। पूछताछ करने पर टीम के सदस्य हिमांशु शर्मा ने बताया कि जांच अभी चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी। डीजीजीआई की कार्रवाई की खबर से क्षेत्र के तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें