फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Crime: साफ करने के बहाने जेवर लूटकर भागे स्कूटी सवार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Aug 2022 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में शहर के मोहल्ला सरदार खां निवासी मनोज गंगवार की आवास विकास कालोनी में रसोई गैस के सामान की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर में मां उर्मिला देवी और बेटी आस्था थी। पत्नी बविता देवी अपनी बहन को रेलवे स्टेशन छोड़ने गईं थी। उसी समय स्कूटी सवार दो युवक आए।
विज्ञापन


उन्होंने जेवर साफ कराने को कहा। मना करने पर भी वह जबरन घर में घुस आए। उन्होंने उर्मिला के हाथ में केमिकल लगाकर सोने के कंगन उतार लिए। एक युवक साफ करता रहा और दूसरे ने उर्मिला के गले की चेन उतरने का प्रयास किया। इससे पहले आस्था की पायल भी साफ करने के लिए युवकों को दे दी थी।

मना करने पर भी चेन उतरने में जबरदस्ती की तो आस्था समझ गई। उसने शोर मचाकर जेवर छीनने का प्रयास किया। इस पर दोनों युवक पायल छोड़कर चेन और कंगन लेकर स्कूटी से फरार हो गए। दोनों लुटेरों का बैग मौके पर ही रह गया। सूचना पर पहुंचे मनोज और उनकी पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें दोनों स्कूटी से जाते दिख रहे हैं। मऊदरवाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें