फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद हादसा: बरातियों की कार नहर में पलटी, चालक की मौत और चार गंभीर घायल, लेाहिया अस्पताल रेफर

Wed, 25 Nov 2026 11:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कंपिल क्षेत्र में बरातियों की कार मानिकपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चार अन्य बरातियों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और नहर में गिरी कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला मांझ गांव निवासी अमरनाथ माथुर की पुत्री कविता की बरात मंगलवार देर रात दिल्ली से आई थी। द्वारचार व अन्य कार्यक्रम होने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी आलोक उर्फ अशोक अन्य साथी संजीव, रामकिशन, भारत व वीरेंद्र के साथ कंपिल से रुदायन की तरफ जा रहे थे। देर रात लगभग दो बजे कार अनियंत्रित होकर गांव मानिकपुर के निकट नहर में पलट गई। इससे सभी बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। वहां डाक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को लोहिया रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें