फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बसपा नेता के गुर्गों पर खेत कब्जाने का आरोप, एसपी के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के गुर्गों द्वारा ग्रामीण के पुश्तैनी खेत पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर तीन गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के गुर्गों पर ग्रामीण ने पुश्तैनी खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिनौड़ा पृथ्वी निवासी संतोष कुमार शर्मा ने एसपी के आदेश पर गांव के नारायण मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के गुर्गे देवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह व नारायण मिश्रा ने उसके पुश्तैनी खेत पर कब्जा कर रखा है। डर के कारण कोई भी कार्रवाई करने से बचता रहा। शासन व प्रशासन की कार्रवाई की सुनकर वह एसपी अशोक कुमार मीणा के पास गुहार लगाने के लिए पहुंचा। संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इन लोगों से जान माल का खतरा है। यह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मालूम हो कि बसपा नेता ठेकेदार हत्याकांड में फिरोजाबाद जेल में बंद है। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें