दरोगा की फाइल फोटो व गांव में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नूंह में हुई दुर्घटना में मरे दरोगा सत्यभान सिंह उरई कोतवाली में तैनात थे। वह मूल रूप से कासगंज जिले के थाना पटियाली के गांव अलीपुर दादर निवासी थे। करीब 17 साल तक फर्रुखाबाद के अलग-अलग थानों में तैनाती रही। इस दौरान उन्होंने कादरीगेट थाने के मोहल्ला विकासनगर (बढ़पुर) में मकान बनवा लिया था। पत्नी और बच्चे यहीं रहते थे। दुर्घटना में मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे शव पहुंचने पर चीखपुकार मच गई। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं।