फर्रुखाबाद जिले में स्थानीय डिपो की बस एटा के अलीगंज के पास एक पिकअप में टकराने के बाद खाई में चली गई। हादसे में बस में सवार महिला परिचालक रेखा की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं, कई यात्री भी चुटहिल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस व रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार, परिचालक फतेहगढ़ के भोलेपुर में रहती थी और दो बेटे हैं। उनके पति की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हुई थी।