फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में किसान की हत्या: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्थर से कुचला, रास्ते से घसीट ले गए थे आरोपी

Sun, 13 Aug 2023 06:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Crime: अधिकारियों ने घटनास्थल का बरीकी से मुआयना करते हुए परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई चिरंजीलाल ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में चरखारी कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर अनुसूचित जाति के किसान की लाठी-डंडे व पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के बाहर निर्वस्त्र मिला। सूचना पर एसपी ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंच जांच की। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन

टोलासोयम गांव निवासी मोतीलाल अहिरवार (48) चार बीघा भूमि में खेती किसानी के साथ मेहनत मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे मोतीलाल अपने दिव्यांग भाई चिरंजीलाल के साथ खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही पांच लोगों ने उसे रोक लिया और शराब के लिए रुपये की मांग करने लगे।
विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मोतीलाल को खींचकर ले गए, जबकि चिरंजीलाल को जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते चिरंजीलाल घर चल गया और पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार की सुबह मोतीलाल की परिजनों ने तलाश की, तो उसका शव गांव के बाहर रामजानकी मंदिर के पास निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ तहरीर
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता, सीओ उमेशचंद्र व कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बरीकी से मुआयना करते हुए परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई चिरंजीलाल ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें