जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के ग्राम जाखन स्थित खार्जा झाल के समीप मंगलवार को नहर कटने से आसपास के खेत जलमग्न हो गए। झाल का किनारा कमजोर होने के कारण पानी का दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ। झाल फटने से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसान जयवीर, राकेश कुमार, रामसिंह, विनोद कुमार, किशोरी लाल, श्याम सिंह, अनोखे लाल, जयराम आदि का कहना है कि पानी भरने के कारण उनकी गेहूं की फसल में जलभराव हो गया है। तहसीलदार दिलीप कुमार ने सिंचाई विभाग व लेखपाल को राहत कार्य के लिए भेजा है। किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति और मुआवजा देने की मांग की है।