सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई नारेंद्र सिंह (35) अविवाहित थे। वह खेती करते थे। शनिवार शाम को वह गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई के दौरान सीने में दर्द होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार को परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए थे। वहां से इलाज करवाकर घर पर ले आए। सोमवार शाम को फिर से तबीयत बिगड़ी और घर पर ही मौत हो गई है। अनहोनी पर नारेंद्र की मां मुन्नी देवी व परिजन रोने लगे। गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद