फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Thu, 18 Jul 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के मुजम्मनपुर निवासी किसान का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जहांगीरपुर के मजरा मुजम्मनपुर निवासी आजाद सिंह (50) किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम वह खाना खाकर घर के बाहर सो गए। बुधवार सुबह 4 बजे के करीब खेतों की ओर निकले थे। सुबह गांव के लोगों को आजाद का शव गांव के फौजदार के खेत में नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। इस पर ग्रामीणाें ने परिवार के लोगों को जानकारी दी।
इधर घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। सट्टी थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान की मौत से पत्नी सुधा, बेटी अंजली, बेटा अंश समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें