फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 06 Mar 2023 05:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। खेत से घर जाते समय रास्ते में हादसा हुआ। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी शिव गोपाल सिंह उर्फ चुन्नू (70) सोमवार सुबह खेत से घर जा रहा था। रास्ते में बांदा से बबेरू जा रहे टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


किसान उछलकर दूर जा गिरा। उसे टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलट कर उसी के ऊपर जा गिरा। टेंपो के नीचे दबने व सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे टेंपो चालक राजा साहू को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। भतीजे निरंजन सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था।

उनके नाम छह बीघा जमीन है। वह खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। खाना खाने घर आते-जाते थे। इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें