फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 20 Jun 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गुंदार निवासी एक किसान का गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुंदार निवासी सर्वेश (52) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार सुबह गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। अनहोनी की जानकारी पर पहुंचे परिजन बिलखते रहे। परिवार के लोगाें ने बताया कि मंगलवार देर रात घर से निकल गए थे। परिवार के लोग उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें