फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की, कुछ दिनों से मानसिक रूप से था परेशान

Mon, 20 Jan 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
मेवालाल की मौत की जानकारी होने पर रेलवे ट्रैक के पास जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की सुबह कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर एक किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से परेशान था। सुबह घर से निकल आया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जानकारी होने पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मूलरूप से जनपद फतेहपुर के कुशहरा गांव निवासी मेवालाल (58) ससुराल ग्राम रहमपुर (जहांगीराबाद) में पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। रविवार की सुबह वह घर से जहांगीराबाद जाने की बात कहकर निकला था।

कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर स्थित अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मेवालाल के रूप में की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पतारा चौकी इंचार्ज हरि शंभू सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मेवालाल के पास दो बीघा खेती है। इधर, हादसे की सूचना जैसे ही मेवालाल के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी-बच्चे और परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांववालों के मुताबिक, मेवालाल बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते उसने रेलवे के अंडरपास से होकर निकलने की जगह उसके ऊपर से होकर निकलने की कोशिश  की होगी। इसी दौरान ट्रेन आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें