फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पत्नी खाना देने नहीं पहुंची तो किसान ने उठाया खौफनाक कदम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 20 May 2023 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पत्नी खेत में बने मकान पर खाना लेकर नहीं पहुंची तो क्षुब्ध किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। देर शाम जब पत्नी पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। कमासिन थाना क्षेत्र के धुधंई गांव के महेश यादव (39) ने शुक्रवार को दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बने दूसरे मकान में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


देर शाम जब पत्नी चुनकी खाना लेकर पहुंची तो उसे फंदे से लटका देखा। छोटे भाई रामरूप यादव ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया कि भांजी गीता की शादी की तैयारी के लिए उसके घर के लोग बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव गए थे। मृतक की पत्नी चुनकी ने बताया कि दोपहर में वह खेत वाले मकान में थी।

पति ने उससे घर से खाना लेकर आने को कहा था। वह घर के कामकाज में लग गई। इस बीच उसने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी ईश्वरचंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें