एसएसपी ने बताया कि रोहित शातिर अपराधी है। वह 18 माह पहले भिंड की जेल से भी भाग चुका है। दोनों पर एमपी के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से रोहित पर तीन हजार का इनाम है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इंदौर और भिंड पुलिस कर रही थी तलाश
एसएसपी ने बताया कि दोनों शातिर बदमाशों की तलाश इंदौर और भिंड पुलिस काफी समय से कर रही थी। यह दोनों जिले में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे। एमपी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है।