फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: भाइयों के विवाद में परिवार-रिश्तेदार भिड़े, आठ लोग गंभीर घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 18 Feb 2023 08:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

हथगाम थाना क्षेत्र में दो भाइयों में विवाद हो गया, जिसके चलते परिवार और रिश्तेदार भी आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एफआईआर की दर्ज की है।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में भाइयों के बीच मामूली विवाद में लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्ष से परिवार और रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

एक पक्ष के हथगाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी अशरफ ने बताया कि शुक्रवार को भाई अफसर का साला अमन घर में बिना घंटी बजाए आ गया। उसने घंटी बजाकर घर अंदर आने-जाने की बात कही। इसी बात की खुन्नस में भाई अफसर अपने रिश्तेदारों सुल्तानपुर घोष निवासी शाजिद उर्फ गुड्डू, रईश के साथ घर आया।
लाठी डंडे से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव में भाई तसव्वर, बहन सिरीन, नाजरीन, मां नूरजहां को भी मारापीटा। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दूसरे पक्ष से अफसर अली की पत्नी सना बानो ने बताया कि देवर अशरफ, सास नूरजहां अक्सर मामूली बातों को लेकर विवाद करते हैं।

विज्ञापन

गाली गलौज और मारपीट करते है। उसके पिता बशीर अहमद, मां नवाबुन निशा, भाई रईस, अमन घर आए थे। विवाद न करने की बात देवर, सास को समझाने लगे। तभी देवर अशरफ, तसव्वर अली, सरवर अली, सास नूरजहां ने पिता, भाइयों, मां को लाठी डंडे से मारापीटा।
विज्ञापन

उसके पति से गाली गलौज किया। पिता बशीर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें