Kanpur Dehat News: बरौर थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसने फंदा लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें इसका जिक्र कर रहा था।
कानपुर देहात में बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने पत्नी व दो बच्चों की दराती से गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पहले युवक ने पत्नी के चेहरे व गले पर दराती से कई वार करने के साथ डंडे से पिटाई भी की। इसके बाद में खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर आईजी व एसपी ने मौके का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। युवक के मोबाइल में मिले एक वीडियो व अफसरों की छानबीन में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने दराती व डंडा बरामद कर लिया है।
हाजीपुर गांव निवासी इंद्रपाल निषाद (40) गुजरात के सूरत में एक साड़ी कारखाने में नौकरी करता था। चार दिन पहले ही वह सूरत से घर आया था। इंद्रपाल ने शनिवार को पत्नी निशा (36), बेटे प्रवेश (12), बेटी जाह्नवी (8) की दराती से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
kanpur dehat murder
- फोटो : अमर उजाला
तीनों के शवों को एक जगह रखकर चादर से ढक दिया। इसके बाद इंद्रपाल ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। दोपहर बाद इंद्रपाल के घर पहुंची एक ग्रामीण महिला ने इंद्रपाल का शव फंदे से लटका देख सूचना दी। जानकारी पर बरौर पुलिस, आईजी कानपुर प्रशांत कुमार व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी गांव पहुंचे।
kanpur dehat murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि इंद्रपाल पत्नी के चरित्र पर शक करता था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि इंद्रपाल का घटना से पहले पत्नी से विवाद हुआ था। घर से वारदात में प्रयुक्त दराती और डंडा बरामद हो गया है। फिलहाल गांव में बरौर, राजपुर व डेरापुर समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
kanpur dehat murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना की गहनता से जांच चल रही है। दो फोरेंसिक टीमें लगाई हैं। ग्रामीणों व परिवार के लोगों से बात करके घटना की जानकारी जुटाई जा रही है, जो वीडियो सामने आया है। उसे जांच में शामिल किया गया है। -बीबीजीटीएस, एसपी
kanpur dehat murder
- फोटो : अमर उजाला
महिला-बच्चों के जख्म देख सन्न रह गए लोग
घटना की जानकारी पर जब ग्रामीण इंद्रपाल के घर पहुंचे, तो मां-बेटी व बेटे का शव खून से लथपथ मिला। तीनों के शरीर पर जख्म के निशान देख ग्रामीण सन्न रह गए। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों से बात कर घटना की वजह पता करने की कोशिश की। देर शाम चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए माती भेजा गया।
kanpur dehat murder
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती से दूर बना इंद्रपाल का घर
हाजीपुर गांव सेंगुर नदी किनारे है। गांव की आबादी से दूर इंद्रपाल ने अपना घर बनाया था। वहां आसपास कोई और घर नहीं है। उसका परिवार गांव में ही रहता था। गांव के बाहर घर होने के चलते इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। अब उसका घर आबादी के पास होता, तो शायद इतनी बड़ी घटना न हो पाती।
kanpur dehat murder
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो से आता मुकेश, उसने बर्बाद कर दिया परिवार
पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद इंद्रपाल ने एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने यह वीडियो जांच में शामिल किया है। वीडियो में इंद्रपाल कह रहा है कि मुकेश व गोलू दो लोग है, जो मेरे घर आते थे। मुकेश बाल बच्चे वाला है। तब भी उसकी पत्नी के पास आता रहा।
मृतक के भाई ने भाभी के चरित्र पर उठाए सवाल
उसने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वहीं, इंद्रपाल के भाई ने भी अपनी भाभी के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। उसने भी पुलिस को बताया कि भाभी के चरित्र की वजह से ही ये दर्दनाक घटना हो गई है।