कानपुर। सनिगवां के चंदन नगर निवासी राजा कश्यप के मुताबिक मंगलवार को घर के पास क्षेत्रीय अजय पासवान, गौरव कश्यप, अरुण कश्यप, मोनू पासवान, राधे कश्यप व वीरेंद्र सोनकर समेत करीब 20 अन्य लोग जुआ खेल रहे थे। उन्होंने जुआ खेलने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में धावा बोल दिया। राजा और उसके भाई अनिल कश्यप को लाठी-डंडों से पीटने के साथ लोहे की रॉड से प्रहार किया। मां विद्या देवी को भी पीटा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर छह नामजद व करीब 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की रही है। संवाद