फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिहार में फर्जी वोटिंग हुई, पीडीए का ज्यादा वोट काटा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीडीए प्रहरी व बीएलए का सम्मेलन रविवार को जाजमऊ स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि एसआईआर प्रभारी राजाराम पाल ने कहा कि बिहार के 65 लाख वोट काटकर 21 लाख फर्जी मतदाता बनाए गए। पीडीए का ज्यादा वोट काटा गया और उसकी सुनवाई भी नहीं हो पाई। इसी तरह अन्य राज्यों में एसआईआर का काम चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए प्रहरी बनाकर प्रत्येक बूथ पर बीएलए और बूथ अध्यक्ष बनाकर धोखधड़ी को रोकने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कैंट विधायक हसन रूमी ने बताया कि एसआईआर चलाकर पीडीए पर निशाना साधा गया है। इस दौरान हाजी कामरान, अकील शानू, अर्पित यादव, चंद्र तिवारी, राजन कनौजिया, सुनील तिवारी व सुमित आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें