कानपुर के बिरहाना रोड स्थित सोना ज्वैलर्स के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में दो लोग झुलस गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।
यह घटना फीलखाना थाना क्षेत्र की है। हादसे में झुलसे दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।