इटावा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को प्रदर्शनी के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि दुकानदारों को अपनी पुरानी जगह पर ही दुकान मिलें। इसके साथ ही अन्य समस्याओं के लिए भी डीएम ने व्यापारियों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, सुनीता कुशवाहा, वीना चौहान, अभिषेक दीक्षित, अनवार हुसैन, इश्तियाक कुरेशी, अनुराग वर्मा आदि शामिल रहे।