कानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में वीर बाल दिवस पर बच्चों को चार साहिबजादों की वीरता से परिचित कराया गया। यहां प्रदर्शनी के जरिये बच्चों को उस समय के इतिहास के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हिस्सा लिया। यहां बच्चों ने कविता पाठ किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक महेश त्रिवेदी, शिवराम सिंह, नीतू सिंह, अमरजीत सिंह पम्मी, जय प्रकाश कुशवाहा, अशोक अरोड़ा असरानी आदि मौजूद रहे।