फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- अखिलेश जनादेश का कर रहे अपमान, स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर पलटवार

Sat, 04 Feb 2023 07:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा पार्टी और स्वामी प्रसान मौर्या पर जमकर निशाना साधा। एमएलसी चुनाव पर अखिलेश की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि सपा मुखिया जनादेश का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान देकर अपनी छवि बनाना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव लगातार जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन

नगर पालिका परिसर से डिजी बस रवाना करने के बाद पूछ गए सवालों के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव यह स्पष्ट करें कि रामचरित मानस पर दिया गया बयान  स्वामी प्रसाद का या पार्टी का है। स्वामी प्रसाद मौर्या के बारे में सब जानते हैं कि किस तरह से विवाद में रहकर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
उसमें कोई बहुत ज्यादा टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं। अखिलेश यादव के द्वारा  एमएलसी चुनाव को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि अखिलेश यादव बार-बार जनादेश का अपमान करते हैं। 2012 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो क्या बेईमानी करके चुनाव जीते थे या बेईमानी करके सरकार बनाई थी।

विज्ञापन

अखिलेश को जनादेश का सम्मान करना चाहिए
उन्होंने कहा यह जनादेश है... जनादेश का सम्मान सभी को करना चाहिए। देश का जनादेश हो या प्रदेश का जनादेश, वह भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करता है। यही कारण है, 2014 से भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है।
विज्ञापन

जनता ही सिखाएगी सबक
उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि वह जनादेश का अपमान न करें और ऐसे ही करते रहे जनता की भावनाओं जनादेश का अपमान तो जनता उन्हें आगे सबक सिखाएगी। बता दें कि गांव- गांव तक डिजिटल शिक्षा देने के लिए डिजी बस को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें