फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आबकारी को 2.51 करोड़ की करनी थी वसूली, प्रगति मिली शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में कर करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा की। आबकारी विभाग 2.51 करोड़ की आरसी में एक भी पैसा नहीं वसूल पाया। वहीं खनन विभाग 1.11 करोड़ की आरसी में सिर्फ 23 लाख की वसूली कर पाया। वसूली की खराब प्रगति देख डीएम भड़क गए। अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्टांप वसूली की समीक्षा में सब रजिस्ट्रार के अधूरी रिपोर्ट लेकर पहुंचने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने सब रजिस्ट्रार को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, जीएसटी अनुभाग-5 और 18 से आए अधिकारियों के आरसी से संबंधित कोई जानकारी न देने और एडिशनल कमिश्नर जीएसटी के अनुपस्थित रहने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदार बड़ी आरसी की वसूली की प्रतिदिन समीक्षा करें। साथ ही एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी को प्रतिदिन वसूली की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें