फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पाइपलाइन डालने के लिए की खोदाई, 50 परिवार हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गीतानगर वार्ड में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। सोमवार सुबह शारदानगर क्षेत्र में गप्पू मिश्रा पार्क वाली संकरी सड़क पर बिना पूर्व सूचना के खोदाई शुरू कर दी गई। इससे करीब 50 घरों के लोगों के वाहन घरों से बाहर नहीं निकल सके। ऑफिस और स्कूल जाने के लिए लोगों व बच्चों को ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। अमृत-2.0 योजना के तहत गीतानगर वार्ड में 4,400 घरों को पाइप लाइन कनेक्शन देने के लिए चयनित किया गया है। योजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय व्यापारी नेता संत मिश्रा ने बताया कि गप्पू मिश्रा पार्क वाली रोड पर सोमवार सुबह अचानक खोदाई शुरू कर दी गई। खोदाई के कारण सड़क बंद हो गई और लोगों के वाहन घरों में ही फंस गए। जलनिगम के कार्यकारी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि देर रात गड्ढे भर दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें