निर्माणाधीन वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित 1.26 करोड़ रुपये से बन रहे वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने की चेतावनी दी। दीवारों में सही तरीके से प्लास्टर करने और रंगाई ठीक से कराने को कहा। दस दिन में काम पूर्ण कराने को कहा। खाली भूमि को समतल कराकर पौधे लगवाने को कहा। इस दौरान डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस भी देखा। यहां विद्युत तार बेतरतीब तरीके से लगे मिलने पर नाराजगी जताई। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा मौजूद रहे।