फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: अनियंत्रित ऑटो मकान में घुसा, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 05 Feb 2023 04:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में लखना से घर लौट रहे चालक का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। घर के पास बैठे पिता-पुत्र व चालक हादसे में घायल हो गए। लवेदी थाना पुलिस तीनों को महेवा सीएचसी ले गई। यहां हालत बिगड़ने पर चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


लवेदी थाना क्षेत्र के गांव नगला तिवारी के रामजी तिवारी ऑटो चलाते हैं। वह शनिवार रात करीब आठ बजे कस्बा लखना से तीन किमी दूर अपने गांव नगला तिवारी जा रहे थे। रास्ते में विधीपुरा गांव में एक साइकिल सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो सड़क पर ही स्थित ब्रजेश कुमार के घर में घुस गया।

हादसे में गांव के धनीराम व उसका पुत्र सुमित घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक रामजी तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर लवेदी थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। तीनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें