फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: 40 साल पुराने खूनी संघर्ष में दो दोषियों को जेल; मारपीट में फोड़ दी थी आंख, हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन

Tue, 24 Mar 2026 01:53 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में करीब 40 वर्ष पुराने आपराधिक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई, जिसमें आरोपियों की कोर्ट में उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वर्ष 1987 में मारपीट के दौरान धारदार हथियार से एक व्यक्ति की आंख फोड़ देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जिला कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद वादी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की, जहां सुनवाई के दौरान आरोपियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई थी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने बिलाल और कादिर निवासी कटरा खूबचंद को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें