फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बेटी की शादी का कर्ज न लौटा पाने से परेशान किसान ने दी जान, सूदखोर से लिया थे दो लाख रुपये

Wed, 07 Jun 2023 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
कमलेश की फाइल फोटो व बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में बेटी की शादी के लिए सूदखोर से लिया कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खुमान निवासी कमलेश जाटव (45) पुत्र मिजाजी लाल खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक माह पहले उनकी दूसरे नंबर की बेटी मनीषा की शादी की थी। विवाह के लिए कमलेश ने कस्बे के ही एक सूदखोर से ब्याज पर दो लाख रुपये का कर्ज लिया था।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि खेती में कुछ खास मुनाफा न होने से कमलेश को ब्याज देने के साथ मूलधन लौटाने की चिंता सता रही थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे कमलेश खेत से तोरई तोड़कर बिक्री के लिए मंडी गया था। मंडी से करीब आठ बजे वह घर लौटा। घर में घुसते ही बेहोश हो गया।

विज्ञापन

परिजन उसे पहले कस्बा स्थित नर्सिंगहोम ले गए। यहां हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने परिजनों से जहर खाने की बात बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, एसडीएम कौशल किशोर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि सूदखोर का कर्ज चुकाने से परेशान होकर किसान ने जान दी है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के साथ परिवार को प्रशासन की ओर से मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें