पिस्टल से सिर में मारी गोली
उसने अपनी मां व बहन के पैर छुए और घर के बाहर गली में कुर्सी डालकर बैठ गया। उसने पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। पत्नी के चिल्लने की आवाज सुनकर मां व बहन मौके पर पहुंची। उनके रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। खेतों पर गया उसका भाई भी घर पहुंच गया।
आत्महत्या में उपयोग की गई पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
भाई का आरोप- पुलिस की प्रताड़ना से था परेशान
मृतक के बड़े भाई राजपाल यादव ने बताया कि शनिवार की शाम को उसकी अपने भाई प्रदीप से बात हुई थी। उसने बताया था कि रोजाना पुलिस घर पर आकर उससे पूछताछ करती और मारपीट कर चली जाती है। पुलिस की इस कार्रवाई से काफी परेशान था।
घटनास्थल पर पहुंची टीम
- फोटो : amar ujala
अट्ठारह साल पहले दर्ज हुआ था पहला मामला
प्रदीप यादव ने वर्ष 2005 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसके खिलाफ बसरेहर थाने में लूट व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद उसके खिलाफ ऊसराहार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद में भरथना में प्रदीप व उसके साथियों के खिलाफ ममाले दर्ज हुए।
चौबिया के गांव भदामई के रहने वाले प्रदीप उर्फ छोटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति चौबिया थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना रही थी। -सत्यपाल सिंह, एसपी ग्रामीण