फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दीवार गिरने से बेटे की मौत, पिता घायल, जानवरों के लिए झोपड़ी से भूसा लेते समय हुआ हादसा

Tue, 28 Mar 2023 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक यश की फाइल फोटो व दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में इटावा जिले के ताखा में झोपड़ी से भूसा निकलने गए पिता और उनके साथ मौजूद पांच साल के बेटे पर दीवार गिर गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गए। हादसा ऊसराहार थाना क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में मंगलवार सुबह 11:00 बजे हुआ। संजीव कुमार अपने बेटे यश (5) को साथ लेकर झोपड़ी से भूसा निकलने गए थे। तभी झोपड़ी की एक दीवार भरभराकर गिर गई।

विज्ञापन


संजीव कुमार व यश मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दीवार गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।  संजीव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें