फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Road Accident: ओवरलोड ऑटो ट्रक से टकराकर पलटा, तीन की मौत, सात घायल

Sun, 31 Jul 2022 08:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रविवार सुबह 8 बजे बकेवर से इटावा की ओर आ रहा ऑटो बराबर से निकल रहे ट्रक से टकराकर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एचपी गैस प्लांट के सामने पलट गया।

विज्ञापन


हादसे में ऑटो चालक असलम पुत्र हाकिम सिंह निवासी गांव भराव थाना फफूंद जिला औरैया, ऑटो सवार विजय निवासी गांव गौतमपुरा थाना बकेवर, आकाश उर्फ पियूष दुबे (23) इकघरा थाना बकेवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दीपक पुत्र इंदल सिंह निवासी गांव बालमपुर थाना इकदिल का बायां हाथ कट गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।  

मृतक आकाश उर्फ पियूष का भाई आयुष दुबे भी घायल हो गया। उसने बताया कि ऑटो में आठ लोग सवार थे। इनमें से वह और उसका भाई भी शामिल थे। दोनों ग्वालियर में एयरफोर्स की परीक्षा देने के लिए निकले थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को मोर्चरी पर रखवाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें