इटावा। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण करने में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रदेश स्तर पर होने वाली रैंकिंग में जनपद को दिसंबर माह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद की पुलिस द्वारा जन शिकायतों का निस्तारण अधिक करने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की। एसएसपी आकाश तोमर ने आईजीआरएस कार्यालय में तैनात निरीक्षक गज्जूराम वर्मा, सिपाही सतेंद्र कुमार व सतीश कुमार की प्रशंसा की और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। भविष्य में भी जनता के शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण का कार्य एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर हुआ था।