फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, कई दिनों से थे लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुरा के जंगल में प्रेमी युगल के शव अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। युवती विवाहिता थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। बुधवार सुबह जंगल में मवेशी चराने गए चरगाहों ने अलग-अलग पेड़ों पर दो शव लटके देखे। दोनों से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


शव कुछ दिन पुराने होने की वजह से फूल गए थे। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला, लवेदी थानाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। कानपुर से आई फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। करीब पांच घंटे बाद बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम मड़ैया दिलीप नगर निवासी सुभाष ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त अनुज निषाद (19) व नवविवाहिता की शिनाख्त अपने ही गांव की पड़ोसी कल्पना निषाद (23) के रूप में की। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। 27 मई को दोनों की गुमशुदगी थाना बकेवर में दर्ज है।

दोनों शवों की शिनाख्त गांव मड़ैया दिलीप नगर के युवक और नवविवाहिता के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजनों से पूछताछ भी की गई है। दोनों एक साथ गांव की भागवत कथा में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे।- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें