फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: वकील ने प्रधानाध्यापिका को मारीं सात गोलियां, फिर दे दी जान, मौके पर मिला ये सामान देख पुलिस हैरान

Wed, 16 Nov 2022 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में वकील ने प्रधानाध्यापिका पर ताबड़तोड़ सात गोलियां बरसाने के बाद खुद जान दे दी। पुलिस वारदात के पीछे की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
सुधीर यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में वकील ने सरेशाम लाइसेंसी रिवॉल्वर से प्रधानाध्यापिका को ताबड़तोड़ सात गोलियां मार दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। वकील की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रधानाध्यापिका का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है। 

विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के कोकपुरा शाला गांव निवासी अभिलाषा यादव (43) पत्नी अवनीश यादव जुगरामऊ प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने बसरेहर क्षेत्र के अभिनयपुर गांव के सुधीर यादव से बीमा कराया था। सुधीर एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट का काम करने के साथ ही चार माह से जिला कोर्ट में वकालत कर रहा था। मंगलवार को अभिलाषा बीमा के संबंध में सुधीर से मिलने इकदिल के केशवपुरा गांव गई थीं। यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सुधीर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अभिलाषा पर फायर कर दिए

अभिलाषा बचने के लिए कुछ दूर तक दौड़ीं भी लेकिन सुधीर ने एक के बाद एक सात गोलियां सीने, पेट, दोनों हाथों, मुंह और जांघ में मार दीं। शिक्षिका वहीं गिर पड़ीं। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक वकील ने अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने अभिलाषा को शहर के जेके अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। टीम को घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास, महिला की चप्पलें और वकील की बाइक मिली है। मौके पर मिला सामान देख पुलिस हैरान रह गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अनुमान है कि वकील शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर उसका अभिलाषा से झगड़ा हुआ और फिर घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें