इटावा जिले में नगर पंचायत इकदिल के उपचुनाव का मतदान बदलते मौसम के बीच शुक्रवार सुबह से शुरू हो गया है। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा इंतजामों के साथ बारिश के बीच भी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ रामगोपाल शर्मा ने पहुंचकर केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं। 17 केंद्रों पर सुबह नौ बजे तक 5.85 प्रतिशत मतदान हो चुका है।