कन्या पक्ष का कहना था कि दूल्हे को दौरे आने की बात वर पक्ष के लोगों ने नहीं बताई थी। वहीं, दुल्हन ने बताया कि शादी तय होने के बाद उसकी दूल्हे से कई बार फोन पर बात हुई, लेकिन उसने कभी भी अपनी इस बीमारी का कोई जिक्र नहीं किया। बुधवार सुबह तक दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन व उसके माता-पिता को शादी करने के लिए मनाते रहे पर दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर लौट गए। किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी।