फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: वाहन चेकिंग के दौरान लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 26 Mar 2023 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भाग गया। गिरफ्तार एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब एक बजे शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना एसओ रमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। सूचना पर बसरेहर एसओ बेचैन सिंह ने भी पीछा शुरू किया। बसरेहर थाने के वैदपुरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने पर तीनों गिर पड़े। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की इसमें सुभाष दिवाकर (28) निवासी बहादुरपुर थाना भरथना के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसके साथी मनीष (20) निवासी हिंदपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली मैनपुरी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना करके जिला अस्पताल भी पहुंचकर जानकारी की है।
विज्ञापन


एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की इसमें एक बदमाश को गोली लगी है। उसके खिलाफ थाना भरथना में कई मुकदमे दर्ज हैं। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

20 मार्च को बदमाशों ने की थी लूट
लोहिया नहर के पास गांव दीमार के पास 20 मार्च को हुई लूट की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने रात में ही पीड़ित गौरव को बुलवाकर पहचान कराई है। आरोपियों के पास ने लूटे गया मंगलसूत्र, दो तमंचे, पांच राउंड जिंदा कारतूस, दो खोका, एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें