फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: गणतन्त्र दिवस पर आत्मदाह का एलान, निलंबित राजस्व कर्मी ने डीएम और एडीएम पर लगाए रिश्वतखोरी के आरोप

Mon, 24 Jan 2022 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

निलंबित बाबू श्यामराज गुप्ता ने बताया कलक्ट्रेट के 82 में से 62 कर्मचारियों के ट्रांसफर पैसा लेकर और जाति के आधार पर किये गए। जब  कुछ कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो डीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया। निलंबित बाबू ने कहा कि यदि 22 जनवरी 2022 तक निस्तारण नहीं किया गया तो वह आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
 भ्रस्टाचार के विरोध में गणतन्त्र दिवस पर आत्मदाह का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कलक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर तैनात श्यामराज गुप्ता ने 26 जनवरी को राजस्व परिषद मुख्यालय/ विधानसभा लखनऊ पर आत्महत्या करने का ऐलान किया है। श्यामराज गुप्ता 11 नवंबर 2021 से निलंबित चल रहे हैं।

 

निलंबित बाबू ने डीएम और एडीएम को भ्रष्टाचार का हीरो बताते हुए पैसा लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।कलक्ट्रेट के निलंबित बाबू श्यामराज गुप्ता ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट के 82 में से 62 कर्मचारियों के ट्रांसफर पैसा लेकर और जाति के आधार पर किये गए।

 

आरोप लगाया कि 37 कर्मचारियों को दबाव बनाकर जॉइन भी करा दिया गया। इस आदेश के विरोध में जब कुछ कर्मचारी डीएम से मिले तो उन्होंने तीन-चार दिन में गड़बड़ी ठीक करने का आश्वासन दिया। बाद में डीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया। 

 

निलंबित बाबू श्यामराज गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसने इस मामले में कमिश्नर कानपुर, आयुक्त एवं सचिव तथा चेयरमैन राजस्व परिषद लखनऊ, प्रमुख सचिव राजस्व अनुभाग- 4, अपर मुख्य सचिव राजस्व अनुभाग, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत की थी।

 

निलंबित बाबू ने कहा कि उसने मांग की थी कि यदि 22 जनवरी 2022 तक निस्तारण नहीं किया गया तो वह लखनऊ में राजस्व परिषद मुख्यालय पर आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें