गुरुवार दोपहर जब मुगीशुद्दीन का शव घर पहुंचा तो पत्नी शबाना बेगम बेहोश हो गईं। परिवार की महिलाओं ने पानी डालकर उठाया, लेकिन फिर वह रोते हुए बेहोश हो गईं। वहीं, बेटी हूरिया नाज (13), रिजा नाज (10) व बेटा रुहान (4) रो-रोकर बेहाल रहे।
पैसे के लिए युवती देती थी धमकी
भाई गाजीउद्दीन ने बताया कि फिरोजबाद सिरसागंज के एक गांव की युवती के घर पर भाई का आना-जाना था। युवती भाई को ब्लैकमेल कर पैसे लेती थी। कुछ दिन पहले भाई ने युवती को दो लाख रुपये दिए थे। मंगलवार को भाई ढाई लाख रुपये लेकर युवती को देने गए थे। भाई की हत्या कर दुर्घटना दिखाई जा रही है। भाई का मोबाइल भी गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देकर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।