यहां सपा को 727 और भाजपा को मात्र 31 मत मिले। यहां भी बाकी चार में से तीन प्रत्याशियों का खाता नहीं खुला। बूथ संख्या 340 में कुल 605 मत पड़े थे। यहां सपा को 210 और भाजपा को 167 वोट मिले। यह स्थिति तब रही जब सैफई के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, राम किशन निषाद, मन्नू कोरी, पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार आदि को लगाया था। इन्होंने सैफई के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने पक्ष में करने का भी प्रयास किया। लेकिन इनमें से किसी का भी जादू मतदाताओं पर नहीं चला और डिंपल यादव ने सैफई के चारों बूथों पर बड़ी जीत दर्ज की।