फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: हवा में तीन बार पलटी खाते हुए बस 30 फीट नीचे गिरी, मची चीत्कार

Mon, 05 Aug 2024 12:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में बस सवार 42 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
इटावा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात लगभग साढ़े 12 बज रहा था। रायबरेली से नई दिल्ली के लिए सवारियां लेकर चली स्लीपर एसी बस में हर कोई अपनी सीट पर आराम कर रहा था। कोई मोबाइल चलाकर सोने के मूड में था तो कोई सुकून से सो रहा था। इसी बीच एक्सप्रेसवे पर अचानक धमाके सी आवाज आई और बस से लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
विज्ञापन


बस में चीख-पुकार मच गई। तेज धमाके साथ करीब 30 फीट नीचे गिरी। इस दौरान तीन पर पलटी खाने के बाद बस सीधी खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम करीब एक घंटे की मशक्कत करके सभी को बस से निकालकर आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। बस गिरते ही सभी अपनी हालत देखने के साथ अपनों को तलाशने लगे। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगराम सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी ऊसराहार मंसूर अहमद, थाना प्रभारी चौबिया बेचन सिंह पुलिस बल लेकर पहुंच गए।

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और आरपी कनौजिया भी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच गए। सभी ने यात्रियों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच ही लगभग 20 मिनट में एसएसपी संजय कुमार, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र पांडे, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कौशल किशोर, सीओ अतुल प्रधान, तहसीलदार मो. असलम भी पहुंच गए।
विज्ञापन

रेस्क्यू में समय लगता देखकर एसएसपी ने अपनी सुरक्षा में लगे जवानों को भी खाई में उतार दिया। जवानों ने ऊपर से नीचे तक मानव श्रृंखला बनाकर भी घायलों को निकालना शुरू किया। हालांकि इससे पहले घायलों को गेट के साथ शीशे तोड़कर भी जवानों ने जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकाला जा सका। इनमें से करीब 45 यात्रियों को घायल अवस्था में आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया गया। वहीं करीब 15 यात्रियों को मामूली चोट होने पर उनकी इच्छा पर एक्सप्रेसवे से दूसरे वाहन में सवार कराकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

छह माह की बेटी को गले से लगाया
शनिवार रात को स्लीपर बस के पलटते ही बस में सवार वाराणसी की सोनल सिंह ने बेटी को गले से लगाकर उसे पूरी तरह से ढक लिया। बस की तीन बार गुलाटी पलटने पर सोनल के सिर और पैर में खुद चोट आई, लेकिन उसने गोद में छह माह की बेटी शिवानी के खरोंच तक नहीं आने दी। जब नीचे जाकर बस ठहर गई तो सबसे पहले सोनल ने आंखें खोलकर अपनी बेटी को देखा। उसे तसल्ली देकर खुद हिम्मत जुटाई और बाहर निकली और पति संतोष सिंह के गले लग गईं। पति-पत्नी के मामूली चोट होने पर वह प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से निकल गए।

 

हादसे में यह लोग हुए घायल
1- सोनू (32) निवासी लखनऊ
2- युगल किशोर (43) निवासी अमेठी
3- मोहम्म जैद खान (25) निवासी बरेली
4- रवी मौर्य (18) निवासी अमेठी
5- मेहराज खान (17) निवासी अमेठी
6- यासीन (42) निवासी साउथ
7- रामकिशोर (29) निवासी रायबरेली
8- जितेंद्र (36) निवासी रायबरेली
9- अरविंद सिंह (24) निवासी कन्नौज
10- रेखा देवी (35) निवासी अमेठी
11- शान्या बानो निवासी अमेठी
12- अख्तर अली (21) निवासी अमेठी
13- जासीन (22) निवासी अमेठी
14- फहीम (21) निवासी अमेठी
15- नसीम (23) अमेठी अमेठी
16- सिखा यादव (20) निवासी सुल्तानपुर
17- अजमत अली (40) निवासी इटावा
18- कवीलाल (35) निवासी नेपाल
19- धर्मवीर (45) निवासी नेपाल
20- प्रकाश (45) निवासी इटावा
21- सोनू (25) निवासी जम्मू
22- इंद्राणी (45) निवासी सुल्तानपुर
23- अमित (16) निवासी इटावा
24- अनुभव मिश्रा (18) निवासी इटावा
25- टीटू जायसवाल (45) निवासी इटावा
26- रंजना (24) निवासी लखनऊ
27- सोनू (23) निवासी इटावा
28- नसीम खान (16) निवासी इटावा
29- सुनील (30) निवासी इटावा
30- सोनू (38) निवासी इटावा
31- माधवन (14) निवासी कन्नौज
32- सुनील (32) निवासी सतारा
33- प्रकाश (22) निवासी इटावा
34- संतोष सिंह (35) निवासी वाराणसी
35- राजन मिश्रा (30) निवासी इटावा
36- राजेश गुप्ता (53) निवासी लखनऊ
37- सोहल सिंह (26) निवासी इटावा
38- सिवाय सिंह 6माह निवासी इटावा
39- नैतिक (13) निवासी रायबरेली
40- मंयक (9) निवासी रायबरेली
41- आबिदा (4) निवासी अमेठी
42- अतिवा (18) माह निवासी इटावा

 
विज्ञापन

टाइमलाइन
12:25 पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ
12:28 पर एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची
12:30 पर यूपीडा घटनास्थल पर पहुंचे व बचाव कार्य शुरू हुआ
12:35 पर थानाध्यक्ष ऊसराहार व चौबिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे
12:45 पर एसएसपी समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे
01:15 तक सभी घायलों को पीजीआई भेजा गया
01:30 से घायलों को लेकर पीजीआई पहुंचने लगी थी
02:00 तक सभी घायल पीजीआई सैफई पहुंच गए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें