कानपुर। विजयनगर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान चालान किए जाने से भड़के बाइक सवार ने टीएसआई से गालीगलौज कर उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। पुलिस ने बाइक सीज करने के साथ ही चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टीएसआई आनेंद्र यादव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 19 सितंबर को वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार मोहम्मद अरबाज निवासी रावतपुर गांव को रोका। ड्राइविंग लाइसेंस न दिखा पाने पर चालान किया गया। इस पर वह नाराज होकर उभद्रता करने लगा। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव और होमगार्ड शिवकुमार व प्रदीप श्रीवास्तव से भी गालीगलौज की। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद