फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठगों को बैंक खाते देने के आरोप में इंजीनियरिंग छात्र पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता निवासी इंजीनियरिंग छात्र ने सहपाठी के खिलाफ नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्र ने दोस्तों का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को बेच दिया। बैंक जाने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई । नौबस्ता निवासी अभिषेक यादव महाराजपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। कॉलेज में साथ पढ़ने के दौरान अंशुमान कुशवाहा से उनकी दोस्ती हुई। आरोप है कि अंशुमान ने निजी काम के लिए रुपये मंगवाने की बात कहकर बैंक खाते की डिटेल ली। विश्वास करके उन्होंने बैंक खाते की डिटेल उसे दे दी। कुछ समय पहले बैंक जाने पर जानकारी हुई कि खाते में साइबर ठगी की रकम आई और निकाली गई है। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी छात्र ने उनके अलावा सहपाठी छात्र राज गुप्ता, नीरज गौतम, रूद्र प्रताप यादव और उदय प्रताप सिंह के दस्तावेज लेकर उनके खातों में भी साइबर ठगी की रकम मंगवाई है। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें