फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तबीयत बिगड़ने से इंजीनियर की मौत

Sun, 04 Oct 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के सरौठा निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि भाई सुमित (32) जालौन जनपद के मौठ में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर के तौर पर कार्य करते थे। 26 सितंबर की रात को भाई जालौन के किसी होटल में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उनको उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। आराम न मिलने पर कानपुर व लखनऊ के अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बाद अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। यहां तबीयत अधिक बिगड़ जाने पर उनको एक सितंबर को हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह नौ बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अनहोनी पर इंजीनियर की मां सावित्री, पत्नी सीमा दो साल के बेटे प्रियांक को गोद में लेकर रोती रही। परिजन शव को घर ले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि परिजन की मांग पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में कार्रवाई जालौन जनपद की पुलिस करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें