फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चेकिंग अभियान के दौरान अभियंता को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Thu, 19 Oct 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

रसूलाबाद। कस्बा के गांधीनगर मोहल्ले में बिजली का बिल बकाया होने पर बिजली काटते समय भाजपा नेता ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर अवर अभियंता को पीटा और वीडियो बनाते समय मोबाइल छीन कर दोबारा मोहल्ला में आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद नगर के अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को मोहल्ला गांधीनगर में बिजली के बकायेदारों की जांच करने गए थे। इसी दौरान उपभोक्ता उत्तम कुमार पर 273892 रुपये बकाया होने पर संविदा कर्मी शिवम कुशवाहा से पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। कनेक्शन काटने के दौरान मौके पर मौजूद नरेंद्र पांडेय ने अपने भाई वरुण, भैरव, व बृजेंद्र के साथ मिलकर मारपीट की। इस दौरान लाइनमैन शिवम व अभियंता ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनके मोबाइल छीनकर फेंक दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी लेकर टीम के लोगों को दौड़ा लिया और दोबारा मोहल्ले में आने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि नरेंद्र भाजपा का सेक्टर अध्यक्ष है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें