यूपी के हमीरपुर जिले में कानपुर-बांदा रेल लाइन में यमुना ब्रिज के ऊपर कानपुर से इलाहाबाद जा रही इंटरसिटी का इंजन दोपहर लगभग दो बजे अचानक फेल हो गया। ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। रेलवे अधिकारियों ने इसकी जांच की तो पता चला कि एक अन्ना गाय के कटने से इंजन में खराबी आ गयी है।
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। विभाग द्वारा इंजन की मरम्मत का कर्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेन वहीं पर रुकी हुई है।