शिविर कार्यालय में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे। साथ में नोडल अधिकारी अनिल गर्ग बाएं और आईजी मोहित अग्रवाल दाएं
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने शनिवार को कहा कि हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सर्विलांस के जरिए सैंपलिंग को बढ़ाया जाए। पूर्व में चिन्हित हॉट स्पॉट का क्षेत्रफल कम होने पर उसमें लॉक डाउन को और सख्ती से लागू किया जाए। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बाहर से आने वाले लोगों/श्रमिकों की निगरानी के लिए गांवों में ग्राम निगरानी व शहर में वार्ड, मोहल्ला निगरानी समितियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। शिविर कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में हैलट के सीएमएस ने बताया कि शुक्रवार को हुई 3 मृत्यु में 2 की कोवि ड रिपोर्ट नेगेटिव और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृत्यु व गर्भवती के मामलों में जांच रिपोर्ट 2 घंटे में मिल जाए, इस पर तेजी से काम चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि सीएमओ और हैलट को कोवि ड 19 के लिए जिस चीज की जरूरत हो, उसकी लिखित मांग या इस्टीमेट भेजें। पोस्टमार्टम हाउस के लिए फ्रीजर भी जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। समीक्षा में पाया गया कि आज कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज डिस्चार्ज कि ए गए। इसमें सरसौल से 2, कांशीराम से 5 और हैलट से एक मरीज डिस्चार्ज हुआ। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु के अतिरिक्त सभी मृत्यु में कोवि ड टेस्ट होगा। बैठक में नोडल अधिकारी अनिल गर्ग, आई जी मोहित अग्रवाल, डीआईजी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।